जन अधिकार छात्र परिषद ने पीयू के सभी कॉलेजो मे चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार हुआ तेज
जन अधिकार छात्र परिषद ने पीयू के सभी कॉलेजो मे चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार हुआ तेज
आगामी 5 दिसंबर को पटना विश्वविद्यालय मे होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर आज जन अधिकार छात्र परिषद कीकैंपेनिग टीम दिन-भर पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजो और विभागों मे जनसंपर्क अभियान चलाते रहे और फिर शाम से देर रात तक विभिन्न हॉस्टलो मे प्रचार-प्रसार करते रहे।
.jpg)
साथ ही सेंट्रल पैनल के सभी प्रत्याशी दिन-भर विभिन्न कॉलेजो मे जाकर संगठन द्वारा छात्र हित मे किए गए कार्यो और संघर्ष के बल पर वोट मांग रहे है। सेंट्रल पैनल के सभी प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि हमलोग छात्रों हितो के लिए हमेशा संघर्ष किया है और चुनाव जीतने के बाद भी यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। इस बार हमलोग पिछली बार से काफी मजबूत स्थिति मे है, जिसका परिणाम चुनाव मे देखने को मिलेगा। संगठन ने पिछले बार भी संघर्ष के बल पर सेंट्रल पैनल का एक सीट और कॉलेज काउंसलर के कई पदो पर जीत दर्ज की थी। और इस बार भी फर्जी संगठन के फर्जी उम्मीदवारो और चुनाव मे लगे सरकारी तंत्र को हराकर हमलोग सभी पैनलो पर फतह हासिल करेंगे। हमारे सशक्त, संघर्षशील और मजबूत उम्मीदवारों के पैनल से घबरा कर सभी दल एकजुट होकल बेमेल गठबंधन कर रहे है। उनके सभी प्रत्याशी बौखला गए है और संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहे है जिसे हम कामयाब होने नही देंगे। जानबूझकर कुछ कॉलेजो मे फर्जी संगठन आपस मे मारपीट कर कैंपस भय का माहौल बनाकर चुनाव को प्रभावित करना चाहते है। जन अधिकार छात्र परिषद का सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसलर के सभी प्रत्याशी मजबूत स्थिति मे है जिससे इस बार भी हमारे संगठन की जीत सुनिश्चित है।


.jpg)


