देश में अब नहीं चलेगी जुमलेबाजी और महंगाई बढ़ाने वाली सरकार : जाप (लो)
देश में अब नहीं चलेगी जुमलेबाजी और महंगाई बढ़ाने वाली सरकार : जाप (लो)
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज़ अहमद ने अपने वक्तव्य कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों को वीआरएस देकर यह साफ संकेत दिया है कि अब देश में जुमलेबाजी और महंगाई बढ़ाने वाली सरकार नहीं चाहिए। और ना ही वैसी सरकार चाहिए जो लोगों को रोजगार की जगह लड़ाने का काम करती हो कोई काम की जगह नाम बदलने का काम करती हो और समाज में मोहब्बत की जगह नफरत का पैगाम देती हो ऐसी सरकार से अब लोग ऊब चुके हैं और जल्द से जल्द छुटकारा चाहते हैं ।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस हार का जिम्मेवार अगर कोई है तो सीधे गुजरात का शाह और मोदी है जिसने अमीरों को और अमीर होने के लिए खुली छूट दे रखी और गरीबों को और गरीब बनने पर मजबूर किया जिसका नतीजा है कि आज आर्थिक क्षेत्र में काम करने वाले जो भी उच्च पदाधिकारी थे वह इस्तीफा दे रहे हैं ,चाहे आरबीआई के गवर्नर हो या नीति आयोग के सदस्य या वित्त कमीशन के सदस्य इससे यह स्पष्ट होता है कि देश की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का अभियान चल रहा था और ऐसे अभियान में इन पदाधिकारियों के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा था जिस कारण इन्हें समय से पहले इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया ।


.jpg)


.jpg)